चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पत्रकारवार्ता के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पंद्रह महीनों के कार्यकाल को निराशा जनक बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सुक्खू सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई थी और वह वायदे पूरे नहीं हुए हैं.
जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान 2024 में दोबारा केंद्र में बीजेपी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में फिर से तीसरी बार बनने जा रही है इसमें कोई शक नहीं है.जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपनी गलतियों से इस मुकाम पर खड़ी हुई है, उनकी पार्टी के कई लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं.उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपना प्रचार शुरू करना तो दूर अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है इसमें कोई शक नहीं है।
