लोकसभा चुनाव से पहले बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग यातायात के लिए हो सकता है बहाल

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- लोकसभा चुनाव से पहले बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सकता है। जिला उपायुक्त रेप्सवाल ने लोक निर्माण विभाग को लोक सभा चुनाव से पहले  साच पास मार्ग को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त के आदेश के अनुसार बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग की बहाली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
बता दें कि चुराह के बैरागढ़ से रानीकोट के आगे तक 10 किलोमीटर मार्ग बहाल कर दिया गया है और  किलाड़ की तरफ से मरथालू नाला तक 14  किलोमीटर मार्ग बहाल किया जा चुका है। अभी तक विभाग ने बर्फ की दीवारों को काटकर मार्ग बहाल करने के लिए डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी लगाई गई हैं। गौरतलब है कि  अक्सर भरी बर्फबारी के चलते यह मार्ग  हर साल करीब पांच महीनो के लिए बंद रहता था और इस मार्ग को जून-जुलाई के महीने में बहाल  किया जाता रहा है,लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते चम्बा की तरफ व  किलाड़ की तरफ से साच-पास मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया गया है। समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास दरें को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी और तीसा युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।
जिलाधीश चम्बा  मुकेश रेपस्वाल  ने दी ये जानकारी 
वही जिलाधीश चम्बा  मुकेश रेपस्वाल  ने बताया कि चम्बा पांगी  मार्ग वाया  साच पास को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहां पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू भी हो चुका है।  उन्होंने कहा कि अमूमन इस रास्ते को जून और जुलाई के महीने में बहाल किया जाता रहा है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव  के चलते इस मार्ग  को जल्द से बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि चुनाव से पहले पांगी घाटी में चुनाव प्रचार सामग्री को इसी मार्ग से पहुंचने का कार्य पूरा किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.