/ Oct 15, 2026

करनाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री के सामने होगा कांग्रेस का पंजाबी युवा चेहरा दिव्यांशु बुद्धिराजा

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने आखिरकार  करनाल समेत आठ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए। करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट में बड़ा बदलाव देखने को मिला।  31 वर्ष के दिव्यांशु बुद्धिराजा का मुकाबला भाजपा दिग्गज एवं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल से होगा।
करनाल कांग्रेस लोकसभा प्रत्यशी की  घोषणा होने के बाद जिला की युवा इकाई व कार्यकता करनाल स्तिथ बाल्मीकि चौंक पर एकत्रित हुए। कांग्रेस पार्टी के नारे को बुलंद करते हुए कांग्रेस आला हाई कमान का आभार जताया और खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे।गौरतलब है कि बुद्धिराजा एनएसयूआई हरियाणा के  प्रदेशाध्यक्ष है राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नजदीकी बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने करनाल लोकसभा पर दिव्यांशी बुद्धिराजा को उम्मीदवार उतार कर पंजाबी वर्ग पर अपनी पकड़ मजबूत करने का काम किया है।
गौरतलब है कि लोकसभा के चुनाव 25 मई को हैं। भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पिछले दिनों बीजेपी द्वारा उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है जो कि चुनावी प्रचार अभियान में ताबड़तोड़ तोड़ जुटे हुए है।
अटकलों पर विराम 
कांग्रेस के टिकट पर कभी वीरेंद्र राठौर तो कभी पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के सुपुत्र चाणक्य पंडित का नाम प्रमुखता से रखा जा रहा था। इन सब के बीच दो दिन पहले एनसीपी के नेता वीरेंद्र मराठा का नाम भी सामने आया था। पानीपत से बड़ा पंजाबी चेहरा वरिंदर शाह का नाम भी कई बार चर्चाओं में चला। इन सारी अटकलों पर कांग्रेस आला हाई कमान ने विराम लगाते हुए करनाल लोकसभा से अपना प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा घोषित कर दिया।
युवाओं की आवाज को बुलंद करते रहे बुद्धिराजा
दिव्यांशु बुद्धिराजा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे एनएसयूआई के नेता भी रह चुके हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रधान रह चुके हैं। करनाल के सेक्टर 4 में रहते हैं। वह पिछले लंबे समय से युवाओं को लेकर लगातार सक्रिय थे। उन्होंने युवाओं को रोजगार उनके प्रदेश छोड़कर विदेश में जाने समेत प्रदेश में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर लगातार आवाज उठाई। उन्होंने पिछले दिनों इसको लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी।
आसान नही होगी जीत
दिव्यांशु बुद्धिराजा के सामने बड़ी चुनौती भाजपा के दिग्गज व हैवी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल है। अपने चुनावी अभियान में मनोहर लाल पानीपत समेत करनाल की सभी नौ विधानसभाओं में दो बार जनसभा कर चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा और बूथ स्तर पर लगातार जनसंपर्क जारी है। अब ऐसे में बुद्धिराजा को चुनाव प्रचार के लिए शेष 30 दिनों में सभी 9 विधानसभाओं में जाकर अपनी पकड़ बनानी होगी।
बगावत में हो सकती है भितरघात
करनाल लोकसभा से टिकट की बड़ी दावेदारी में वीरेंद्र राठौर नाम शीर्ष पर था, वहीं ब्राह्मणों में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के सुपुत्र चाणक्य पंडित टिकट के मजबूत दावेदार थे।उनका लगातार जनसंपर्क भी चल रहा था। इनके बीच एनपीसी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मराठा ने भी टिकट के लिए काफी प्रयास किया था।बहरहाल बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल, दिग्गज, पंजाबी व दो बार के मुख्यमंत्री के मुकाबले दिव्यांशु बुद्धिराजा युवा पंजाबी चेहरा है। बुद्धिराजा के लिये यह चुनाव काफी चुनौती पूर्ण होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.