टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां लोग भी कम टेढ़े नहीं हैं-जयराम ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए कहा है कि टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं हैं। यह बात उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कंसा मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कही।
 जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार को पांच वर्षों के लिए मौका दिया था लेकिन कांग्रेसियों से खुद ही अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही। राज्यसभा की सीट भाजपा ने जीत ली और 6 विधायकों ने कांग्रेस की सरकार को अलविदा कह दिया। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है नहीं और इसी बात की पीढ़ा विक्रमादित्य सिंह को सताए जा रही है। सरकार के जाने में भाजपा का कोई रोल नहीं है। सरकार अपनी गलतियों और नाकामियों के कारण गिरने जा रही है।
खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष
इससे पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मंडी को जिस तरह से संबोधित किया उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया चुप रहे। आज दिन तक उन्होंने एक महिला के हुए अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला को जिस तरह से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है उसका बदला अब मंडी की जनता लेगी। मंडी फिर से अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए उठ खड़ी होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 के नाम पर ठगने का प्रयास किया। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को यह राशि देना शुरू नहीं हो सका है और न ही कांग्रेस की नीयत है 1500 रूपए देने की। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान झूठे फार्म भरवाए थे और आज जनता उस झूठ को भली भांति जान चुकी है। इस बार जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.