/ Jul 05, 2026

CM सुक्खू बोले…कंगना हिमाचल की बेटी . न तो विक्रमादित्य और न ही किसी कार्यकर्ता ने की आपतिजनक टिप्पणी

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नादौन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर  के बयानों पर पलटवार किया । सुक्खू ने दो टूक शब्दों में जयराम ठाकुर को कहा है कि राजनीती  में बयानों के जवाब  पर विचलित नही होना चाहिए और कंगना पर किसी ने भी आपतिजनक टिप्पणियां नही की है. उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और कंगना के पिता कांग्रेस के महासचिव रहे है। उन्होंने  कहा कि कंगना पर किसी भी प्रकार की आपतिजनक टिप्पणियां न  तो विक्रमादित्य सिंह ने की है और न ही किसी कार्यकर्ता ने की है।
नेता प्रतिपक्ष से पूछा ये सवाल 
जयराम ठाकुर द्वारा आए दिन दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर आप बताए कि हिमाचल के हित में  आपने सरकार के समय में कौन से हित के काम किए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हित में जयराम ठाकुर ने कौन सी हित की लडाई लड़ी  है , पहले फौज में नवयुवक भर्ती होता था लेकिन युवाओं की नौकरी भी अस्थायी कर दी और अग्निवीर योजना लाकर युवाओं से खिलवाड किया है। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अग्निवीर योजना के लिए भी कोई आवाज नही उठाई तो आपदा आने पर ही भाजपा के तीनों सांसदों ने केन्द्र सरकार के समक्ष नही उठाया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास कहने के लिए कुछ नही है और केवल विरोध की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने 16 हजार नौकरियां निकाली है और जेआईटी न्यायालयों में फंसे रहे है लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में  आते ही न्यायालय की लडाईयां लडकर उन नौकरियों को बहाल किया  है। उन्होंने कहा कि  कांगेस सरकार ने  सत्ता में आते ही एक साल में ही 22 हजार नौकरियां निकाली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.