हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनावों में कांगडा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री आंनद शर्मा को प्रत्याशी बनाने पर खुशी जाहिर की है। सुक्खू ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के बाद वाराणसी से चुनाव लडने पहुंच गए थे, लेकिन आनंद शर्मा तो शिमला से होने के बाद कांगडा से चुनाव लडने आए है। इसलिए आनंद शर्मा की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है और भाजपा जो प्रचार कर रही है उन्हें देखना चाहिए कि राष्ट्रीय नेता कहीं से भी चुनाव लड सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय आनंद शर्मा ने अपने कार्यकाल में कांगडा क्षेत्र के लिए करोडों रूपए के बजट देकर नए नए प्रोजेक्ट शुरू करवाए है और अगर आनंद शर्मा जीत कर केन्द्र में जाते है तो विकास के कार्य में और तेजी आएगी।
कांग्रेस की लडाई बिके हुए विधायकों के खिलाफ
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अब चुनावों के लिए 30 दिन का समय रहा है और कांग्रेस पार्टी ने अपनी चारों लोकसभा प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है और उपचुनावों के लिए भी एक दो दिनों में टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लडाई बिके हुए विधायकों के खिलाफ है और निश्चित तौर पर बीजेपी ने विधायकों को खरीदा है। उन्होने कहा कि जयराम ठाकुर केवल मात्र ढिंढारो पीटने का काम कर रहे है। सुक्खू ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने के लिए आए है, लेकिन जयराम ठाकुर बार बार यह बयान देते है कि चार जून को सरकार गिराएंगे लेकिन जयराम ठाकुर मेथेमेक्टिकस में बहुत कमजोर है क्योंकि बहुमत कांग्रेस सरकार के पास है । उन्होंने दावा किया है कि चार जून को छह उपचुनाव जीतेेंगे तो लोकसभा की चारों सीटों को भी जीतकर दिखाएंगे।
