CM सुक्खू बोले…राष्ट्रीय नेता कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव…भाजपा क्यों कर रही ब्यानबाजी

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनावों में  कांगडा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री आंनद शर्मा को प्रत्याशी बनाने पर खुशी जाहिर की है। सुक्खू ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के बाद वाराणसी से चुनाव लडने पहुंच गए थे, लेकिन आनंद शर्मा तो शिमला से होने के बाद कांगडा से चुनाव लडने आए है। इसलिए आनंद शर्मा की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है और भाजपा जो प्रचार कर रही है उन्हें देखना चाहिए कि राष्ट्रीय नेता कहीं  से भी  चुनाव लड सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय आनंद शर्मा ने अपने कार्यकाल में कांगडा क्षेत्र के लिए करोडों रूपए  के बजट देकर नए नए प्रोजेक्ट शुरू करवाए है और अगर आनंद शर्मा जीत कर केन्द्र में जाते है तो विकास के कार्य में और तेजी आएगी।
कांग्रेस की लडाई बिके हुए विधायकों के खिलाफ
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अब चुनावों के लिए 30 दिन का समय रहा है और कांग्रेस पार्टी ने अपनी चारों लोकसभा प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है और उपचुनावों के लिए भी एक दो दिनों में टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा   कि कांग्रेस की लडाई बिके हुए विधायकों के खिलाफ है और निश्चित तौर पर बीजेपी ने विधायकों को खरीदा है। उन्होने कहा कि जयराम ठाकुर केवल मात्र ढिंढारो पीटने का काम कर रहे है। सुक्खू ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने  के लिए आए है, लेकिन जयराम ठाकुर बार बार यह बयान देते है कि चार जून को सरकार गिराएंगे लेकिन जयराम ठाकुर मेथेमेक्टिकस में बहुत कमजोर है क्योंकि बहुमत कांग्रेस सरकार के पास है । उन्होंने दावा किया है कि चार जून को छह उपचुनाव जीतेेंगे तो लोकसभा की चारों सीटों को भी जीतकर दिखाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.