हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनावी कुरुक्षेत्र में उतारा है ।टिकट मिलने के बाद सतपाल रायजादा ने बीजेपी को विभिन्न मुद्दों पर घेरा ।
सतपाल ने इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को OPS दिए जाने और राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने को उपलब्धि बताते इसे अहम मुद्दा बताया है ।इसके अतिरिक्त रायजादा हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग को ऑपरेशन लोटस का हिस्सा कहते हैं और इसे भी कांग्रेस का प्रमुख चुनावी मुद्दा बताते हैं । वही उन्होंने अनुराग ठाकुर को हैवीवेट उम्मीदवार मानने से इंकार किया ।
