BJP प्रत्याशी रवि ठाकुर बोले…लाहौल स्पीति के इंसाफ के लिए हो रहा है उप चुनाव

लाहौल स्पीति : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला लाहौल स्पीति में जो उपचुनाव हो रहे हैं वो लाहौल स्पीति के इंसाफ के लिए हो रहा है। अब कांग्रेस को भी इस बात का जल्द पता चल जाएगा कि लाहौल स्पीति की अनदेखी करने का उन्हें कितना नुकसान उठाना पड़ता है। लाहौल स्पीति उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर ने केलांग में वीरवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वही वीरवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी वह सरकार के बीच कभी नहीं बना तालमेल
इस दौरान पुलिस मैदान में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के विरोध में हमने वोट किया और पीएम मोदी को मजबूत किया गया है। आज राज्यसभा में बीजेपी के सांसद पूरे हो गए है और अब कोई भी बिल नहीं रुकने वाला है। अब देश का विकास तेज गति से होगा। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति के इंसाफ के लिए अब यह उप चुनाव हो रहा है। मैने कई बार लाहौल स्पीति की जनता की आवाज को सरकार के समक्ष रखा और कई विधायक भी अपनी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखते थे। लेकिन कभी कोई बात नही सुनी गई और लाहौल स्पीति का विकास पिछड़ता रहा। उन्होंने कहा कि सब विधायक एक दूसरे का सहारा होते है  लेकिन कांग्रेस पार्टी वह सरकार के बीच कभी तालमेल नहीं बना और सभी विधायको के काम भी रुकते रहे। जिसके चलते आज यह स्थिति बनी और प्रदेश में लोक सभा के साथ अब उप चुनाव भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा अपनी मनमानी करते रहे और विकास के कार्य में प्रदेश बिछड़ता रहा। अब लोकसभा के साथ विधानसभा के सभी चुनाव पर भाजपा विजय हासिल करेगी और प्रदेश के विकास को फिर से तेज गति मिलेगी।
अनुराधा को टिकट देना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान
भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जिला परिषद में अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा करने वाली अनुराधा राणा को टिकट दिया है। लेकिन उससे पहले भी कई ऐसे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने अपनी उम्र कांग्रेस को मजबूत करने में लगाई है। अनुराधा राणा को उन्होंने ही राजनीति में लाया और उसे जिला परिषद का अध्यक्ष बनाया। लेकिन कांग्रेस को चाहिए था कि वह पहले वरिष्ठ नेताओं को मौका देते। इससे पता चलता है कि कांग्रेस संगठन में सिर्फ मनमानी चल रही है और वरिष्ठ नेताओं की संगठन में कोई कदर नहीं है। ऐसे में अब लाहौल स्पीति  की जनता भी इस बात को समझ चुकी है और अब भाजपा की जीत यहां से तय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.