BJP नेताओं ने किया ऊना के कुटलैहड़ में रोड शो…बोले बांटो और राज करो की नीति पर चल रही कांग्रेस

ऊना : राकेश ( TSN)- भाजपा की कुटलैहड़ विधानसभा में आज पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हुआ. इस सम्मेलन से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा एक भव्य रोड शो भी निकाला  गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल सत्ती सहित भाजपा उम्मीदवार दविंदर भुट्टो भी मौजूद रहे. पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जनसभा में भारी जन सैलाब को देखकर भाजपा नेता काफी खुश  नज़र आए.
मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के बाद पीएम मोदी  हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है. जबकि कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाई गई कांग्रेस पार्टी में अंग्रेज तो चले गए लेकिन अपनी  विचारधारा छोड़  गए  है. आज कांग्रेस पार्टी रंगभेद जातिवाद के नाम पर बांटने का काम कर रही है जो कभी अंग्रेज करते थे. हिंदुस्तान को बांटने के लिए आज कांग्रेस पार्टी के नेता बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं.अनुराग ठाकुर  ने कहा की  कांग्रेस  विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाना बंद करें और सेना के खिलाफ भी प्रहार करना   बंद करें.वही आज पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा से टिकट न मिलने के बाद चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखने वाले  कुटलैहड़ से पूर्व विधायक वीरेंद्र कवर भी बीजेपी उम्मीदवार दविंदर भुट्टो के साथ  रोड शो और रैली के मंच पर एक साथ खड़े दिखाई दिए.आज उनके मंच पर एक साथ आने से कार्यकर्ताओं में एक पॉजिटिव संदेश जाने की उम्मीद जताई गई है. द समर न्यूज़ की टीम ने भी ग्राउंड जीरो पर जाकर रैली स्थल का जायजा लिया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप...

पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी ने दूरदृष्टि से धर्मांतरण की साजिश को पहचाना : रामगोपाल

मोगा, (दलजीत विक्की)। धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक रामगोपाल ने कहा कि पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी दूरदृष्टि रखने वाले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने पंजाब में धर्मांतरण की संभावित साजिश को समय रहते पहचानकर सनातन धर्मावलंबियों में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक प्रयास किए। शहीदी स्मारक, मोगा में पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी...

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.