/ Oct 15, 2026

पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने उठाया OPS का मुद्दा.. बोले जो पेंशन करेगा बहाल, वही प्रदेश में करेगा राज

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के विभिन्न विभागों में जुड़े कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग लगातार करते हुए नजर आ रहे हैं। 2024 चुनाव सिर पर है, उसके बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कर्मचारियों की मांग अगर पूरी नहीं की गई तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।आज करनाल की कर्ण पार्क में हरियाणा पेंशन बहाली समिति द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह बात कही गई और आगामी रणनीति भी तैयार की गई।
हरियाणा पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी 19 फरवरी 2023 को पंचकूला में और 11 फरवरी 2024 को जींद में खुले मंच से शपथ ले चुके हैं कि उनके परिवार और रिश्तेदार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए वोट करेंगे। राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि जैसे ही आदर्श चुनाव आचार संहिता देश और प्रदेश से समाप्त होगी। उसके तुरंत बाद एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव तक चलने वाले आर पार के संघर्ष का आगाज होगा। इसमें संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश के कर्मचारी सीधे तौर पर सरकार से टकराने का काम करेंगे। धालीवाल ने कहा कि हरियाणा मैं पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लगभग 90 हजार कर्मचारी व 2 लाख 10 हजार नए कर्मचारी के साथ साथ 2 लाख के करीब कच्चे कर्मचारी है, लगभग 5 लाख कर्मचारियों का वोट उस पार्टी को जाएगा जो पेंशन को बहाल करेगा। धालीवाल ने यह भी कहा कि मुख्य विपक्ष ने हमे आश्वासन दिया है कि अगर उनकी सरकार आती है तो पहले कैबिनेट बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी.हालांकि जेजेपी पार्टी के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा भी पिछली बार कर्मचारियों को पेंशन बहाली का लिखित रूप में आश्वासन दिया गया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.