Bollywood के मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ने इस खास वजह से अयोध्या में लगाई हाजिरी, इन 21 मंदिरों पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

दिल्ली (एकता): अनुपम खेर बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। वे मुख्‍य रूप से हिन्‍दी फिल्‍मों और हिन्‍दी नाटकों का हिस्‍सा रहे हैं। उन्होंने काफी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वह फिल्म इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं जिन्होंने हर परफॉर्मेंस में कुछ नयापन लाने की कोशिश की। उन्हें बॉलीवुड जगत के मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर कहा जाता है। हाल ही में उन्होंने वह अयोध्या पहुंचे हैं। जहां वह अनुपम विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में दिखाई देंगे।

 

सूत्रों के मुताबिक अनुपम खेर अयोध्या हनुमानगढ़ी समेत 21 हनुमान मंदिरों की पृष्ठभूमि से जुड़ी ऐतिहासिक वीडियो डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। जो कि काफी गर्व की बात है। बताया जा रहा है कि जब वह अयोध्या पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही वह 8 मंदिरों और उनके महत्व पर आधारित 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं।


अपनी मां का सपना पूरा कर रहे हैं अनुपम खेर 

खास बात यह है कि वह इस समय अपनी मां का सपना पूरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अयोध्या नगरी दिख रही है। अभिनेता ने कहा कि उनकी मां कहती है, मुझे भी अयोध्या ले चल मैं अपनी मां का सपना पूरा करूंगा और अगर मुझे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण मिला तो मैं आना चाहूंगा, क्योंकि हमारे मुंह से अपने आप निकलता है राम। इसके साथ उन्होंने कहा, “आज मैं कुछ मांगने नहीं सिर्फ भगवान का धन्यवाद करने आया हूं, यहां के हर पत्थर में तीर्थ है।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

द कश्मीर फाइल्स को लेकर अनुपम खेर ने दिया यह बयान

जब अनुपम से कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं यहां 21 हनुमान मंदिरों की बात करने आया हूं। उन्होंने बड़े ही प्यार से कहा कि मुझे लगता है कश्मीर फाइल्स ने अपना काम कर दिया। यहां अलग-अलग क्षेत्र में तिरंगा फहराता हुआ दिखाई दिया, बस यही है कश्मीर का बदलाव। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह खुद बोलकर बता रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

जानकारी के मुताबिक अभिनेता अनुपम खेर ने रामलला मंदिर में दर्शन, पूजन और आरती की। यहां उन्हें जगदगुरु रामानुजाचार्य डॉ राघवाचार्य ने आशीर्वाद दिया। अनुपम खेर ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश-विदेश से अयोध्या आने वाले लोगों को मंदिरों के बारे में भी सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। इसके बाद अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और परिक्रमा की। इसके साथ ही वह आज रात रामायण होटल अयोध्या में ही रुकेंगे। 30 सितंबर को रात 10:00 बजे कनक भवन में दर्शन पूजन के बाद 11:00 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.