/ May 17, 2026

Smartphone में चाहते हैं जबरदस्त कैमरा तो यहां मिल रहा बंपर डिस्काउंट ऑफर ! कैमरा क्वालिटी भी जबरदस्त  

दिल्ली (एकता): Festive Season आने वाला है…काफी लोग इन दिनों शॉपिंग करना पसंद करते हैं। हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें खरीदते हैं। ज्यादातर लोग इस समय स्मार्टफोन खरीदते हैं। वहीं इस खास त्योहार पर अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सूत्रों के मुताबिक ई-कॉमर्स साइट पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसे ही कुछ फोन हम आपके लिए लाए जिसकी कैमरा क्वालिटी भी जबरदस्त है।

Google Pixel 6a स्मार्टफोन काफी जबरदस्त है। इसकी 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 43,999 रुपए हैं, जो कि Festive Season के चलते ग्राहकों को 29% के डिस्काउंट पर 30,999 रुपए में मिल रहा है। इस फोन में टेंसर चिपसेट और 12MP का ड्यूल रियर कैमरा लगा हुआ है। साथ ही 8MP का फ्रंट कैमरा है।

 

APPLE iPhone 14 को हर कोई खरीदना चाहता है। काफी लोग इसके दीवाने भी हैं। अब ये आपको सस्ते दाम में 69,900 रुपए की जगह सिर्फ 64,999 रुपए में मिल रहा है। आप इसे ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत ये है कि इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा और 12MP का रियर ड्यूल कैमरा लगा हुआ है। ये फोन A15 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है।


MOTOROLA G32
फोन भी आपके लिए काफी बेहतर है। अगर आप एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं और आपका बजट भी बहुत कम है तो यह फोन आपके लिए बेस्ट है। इसकी कीमत 18,999 रुपए है जो कि आपको डिस्काउंट में सिर्फ 9,999 रुपए मिल रही है। इस फोन में आपको 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसकी बैटरी भी 5000mAh है।

 

REDMI Note 12 Pro 5G फोन की कीमत 27,999 रुपए है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट से इसे सिर्फ 23,999 में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। फोन के रियर पैनल में 50MP (OIS) + 8MP + 2MP कैमरा सेटअप है।


Nothing Phone (1)
फोन आपको बेहद कम कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत 37,999 रुपए है। जो कि आपको 26,999 रुपए में मिल रहा है। नथिंग के फोन में 50MP के ड्यूल कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। अब अमेरिकी टेक कंपनी Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस को भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा।

 

SAMSUNG Galaxy F54 5G फोन की कीमत 35,999 रुपए है, लेकिन यह आपको कम प्राइज 29,999 रुपए में मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन में 8GB रैम मिलती है। इसमें 108MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा है। इस फोन में पावर के लिए 6000mAh की बैटरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.