/ Oct 16, 2026

विक्रमादित्य सिंह के बदले सुर..नेता प्रतिपक्ष जयराम की जमकर तारीफ की , बताया शरीफ व्यक्ति

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने जब मंडी में अपना चुनाव प्रचार शुरू किया तो पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पानी पी-पीकर कोस रहे थे। जयराम ठाकुर को मंडी का भक्षक तक कह डाला था। लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह के सुर बदलने लग गए हैं। उन्हें शायद इस बात का अहसास हो गया है कि जयराम के खिलाफ ज्यादा बोलना उनके लिए घातक हो सकता है। आज मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले साईगलू में विक्रमादित्य सिंह ने जयराम की जमकर तारीफ की।
जयराम मेरे लिए सम्माननीय और एक शरीफ व्यक्ति
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने  कहा कि जयराम उनके लिए सम्माननीय और एक शरीफ व्यक्ति हैं।जब उनके पिता का देहांत हुआ था तो जयराम ठाकुर ने दो घंटे रामपुर में तपती धूप में खड़े रहकर श्रद्धांजलि दी थी। विक्रमादित्य सिंह ने नरम लहजे में कहा कि जयराम ठाकुर बतौर मुख्यमंत्री मंडी जिला के लिए कुछ नहीं कर पाए। यहां जो भी विकास हुआ है वो स्व. वीरभद्र सिंह की देन है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित सुखराम के कार्यों का भी जमकर किया बखान
विक्रमादित्य सिंह ने स्व. पंडित सुखराम और उनके विधायक बेटे अनिल शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्व. पंडित सुखराम संचार क्रांति के मसीहा थे और अपने दौर में उन्होंने मंडी सदर में अथाह विकास करवाया। लेकिन अब यह नया दौर है जिसमें उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है। बतौर मंत्री मंडी सदर में जो उदघाटन और शिलान्यास किए हैं वो कोई फट्टे नहीं लटकाए हैं बल्कि धरातल पर काम करके दिखाया है।
केंद्र में हिमाचल प्रदेश के लिए अलग से रेजिमेंट की करेंगे  पैरवी
 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें यहां से चुनकर भेजती है तो फिर वे केंद्र में हिमाचल प्रदेश के लिए अलग से रेजिमेंट की पैरवी करेंगे। हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां से बहुत से लोग सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। ऐसे में यहां के शौर्य के लिए एक अलग से रेजिमेंट का होना बेहद जरूरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.