/ Jul 05, 2026

डीएसपी अमित ठाकुर ने पेश की मिसाल.. सरकारी स्कूल में करवाया बेटी का एडमीशन

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- आज के दौर में अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूलों में पढ़ाने की होड़ में रहते हैं. अच्छा स्कूल मतलब  कन्वेंट स्कूल, इंग्लिश मीडियम स्कूल यही एक सोच आज आमतौर पर  अभिभावकों की रहती हैं.यहां तक कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अपने बच्चो को कान्वेंट स्कूलों में ही पढ़ाना ज्यादा बेहतर समझते हैं.इस सोच के विपरीत शिमला के डीएसपी अमित ठाकुर ने  एक मिसाल पेश की हैं. उन्होंने अपनी बेटी उर्वी ठाकुर की एडमिशन शिमला के सरकारी स्कूल पोर्टमोर में 5वीं क्लास में करवाई है.साथ ही ये भी संदेश हमारे समाज के लिए हैं कि हमारी सरकारी शिक्षा व्यवस्था किसी कान्वेंट स्कूलों से कम नहीं है.
सरकारी स्कूलों में भी बेहतरीन शिक्षा और अच्छी सुविधाएं
सरकारी स्कूलों में भी बेहतरीन शिक्षा और अच्छी सुविधाएं हैं. शिक्षक भी क्वालिफाइड है और प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करके ही सरकारी स्कूलों के लिए चयनित हुए हैं. हैरानी की बात ये भी है की सरकारी स्कूल के शिक्षक भी खुद के बच्चो को सरकारी स्कूल में एडमिशन नहीं करवाकर महंगे कान्वेंट स्कूलों में ही भेजते है. सरकारी और कान्वेंट स्कूलों में स्टैंडर्ड की जो परिभाषा आमतौर पर लोग समझते हैं और अपने स्टेटस को इसे कहीं न कहीं जोड़ देते हैं, उन सभी के लिए शिमला के डीएसपी अमित ठाकुर एक मिसाल हैं. अपनी बेटी उर्वी ठाकुर का शिमला के सरकारी पोर्टमोर स्कूल में उन्होंने एडमिशन करवाया है.पोर्टमोर स्कूल में उर्वी ठाकुर 5वीं क्लास की छात्रा है.
डीएसपी अमित ठाकुर की भी शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई 
शिमला के डीएसपी अमित ठाकुर से जब इस बारे मे द समर न्यूज ने बात की तो उनका कहना था कि सरकारी स्कूल बेहतरीन शिक्षा दे रहे हैं, शिक्षक क्वालिफाइड है. उन्होंने कहा कि कहीं  भी एसा नहीं है कि कान्वेंट स्कूलों में ज्यादा अच्छी पढ़ाई है.डीएसपी अमित ठाकुर ने बात सांझा की कि सरकारी स्कूल में पढ़ने की इच्छा उनकी बेटी उर्वी ठाकुर ने ही बताई थी. डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया की उनकी बेटी काफी छोटी थी और तब उर्वी ने उनसे पूछा था कि आप कौनसे स्कूल में पढ़े हैं? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है. इसके बाद बेटी उर्वी ने भी कह दिया कि वो भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ेगी. बता दे कि डीएसपी अमित ठाकुर ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संराहा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन से हुई है. ऐसे में सरकारी स्कूलों की शिक्षा को जो लोग कम आंकते है उनके लिए डीएसपी अमित ठाकुर एक बेहतरीन उदहारण है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.