/ Jul 05, 2026

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पहुंचे करनाल.. किसानों को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार  व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मराठा वीरेंद्र वर्मा के पक्ष में लोगों से मतदान करने और इंडि गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि हम सब के साथ हरियाणा के किसानों की सेवा में लगे हैं। आज से कुछ साल पहले यहां किसानों का सम्मेलन हुआ था इसी सम्मेलन में मेने वादा किया था कि आपकी समस्याओं को हल करेंगे। आज मैं वीरेंद्र मराठा के समर्थन में यहां आया हूँ। हमारा पूरा समर्थन और ताकत उनके साथ रहेगी।
किसानों का उठाया मुद्दा 
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि देश के कई हिस्सों में इंडि गठबंधन का असर साफ दिख रहा है। महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में चुनाव पूरा हो गया है। अब हरियाणा का चुनाव होना है। देश के किसानों, नौजवानों के लिए यह अहम चुनाव है। शरद पवार ने कहा कि इस देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने किसानों से कई वादे किए थे लेकिन उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों पर लाठियां चलाई और उन्हें दिल्ली आने से रोका। इस देश का नेता कैसा हो इस पर ध्यान देना होगा। इसे निष्कर्ष पर पहुंचाना होगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसान मेरे पास आए थे और उन्होंने मुझे अपनी सारी समस्या बताई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई दिल्ली में आपसे मिलने आना चाहता है और आप उन पर अत्या*चार कर रहे हैं। किसान प्रयास कर रहे थे और चिंतित थे की जब तक उनकी समस्या हल नहीं हो जाएगी और यह काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। यह उन्होंने देश के सारे नेता लोगों से कहा। उन्होंने अपनी ताकत दिखाई और आखिरकार उनकी जीत हई।
भाजपा ने डिक्टेटरशिप लाने का काम किया शुरू 
शरद पवार ने कहा कि जब तक देश आजाद नहीं हुआ था उस समय बहुत से लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। आजाद होने के बाद इस देश में प्रजातंत्र को स्वीकार किया लेकिन आज हम क्या देखते हैं, संस्थाएं आज गुलाम हो गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल में रखा हुआ है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में काम करना चाहते थे लेकिन उन्हें जेल में डाल दिया गया। जब तक चुनाव है कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की डिक्टेटरशिप लाने का काम इन्होंने शुरू किया है।शरद पवार ने कहा कि हम मराठा वीरेंद्र को इंडिया एलाइंस के माध्यम से उतारना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। अब ये आपकी समस्याओं को लेकर दिल्ली आएंगे और हम सभी के साथ मिलकर लड़ेंगे।
मराठा वीरेंद्र वर्मा बोले यहां की समस्याओं को बखूबी जानता हुं 
वहीं मीडिया से बातचीत में इनेलो प्रत्याशी  मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि वह भारी मतों से यहां से जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय प्रत्याशी हैं.जबकि अन्य सब लोग बाहरी हैं। वह यहां की समस्याओं को बखूबी जानते और समझते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों का जोश खत्म हो चुका है और वह अपनी हार मान चुके हैं। मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद देश में इंडि गठबंधन की सरकार बनेगी और शरद पवार उसके नेता के रूप में प्रधानमंत्री बनेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.