/ Aug 30, 2026

BJP प्रत्याशी कंगना रनौत ने दिखाए कड़े तेवर.. बोली मैंने सिगरेट और ड्रग्स पीकर किताबों में नहीं पढ़ी गरीबी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने एक बार फिर से विक्रमादित्य सिंह व कांग्रेस पार्टी को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं । पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज के थाची में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने कांग्रेसी नेताओं पर यह जुबानी ह*मले किए हैं। कंगना ने कहा कि वो एक गरीब परिवार से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कभी गरीबी महंगे स्कूलों में सिगरेट और ड्रग्स पीकर किताबों में नहीं पढ़ी है। प्रदेश में चोरों की सरकार चल रही है और विक्रमादित्य सिंह महाचोर है और जमानत पर बाहर है.
पहाड़ी लड़कियों की चपेड़ पड़ी तो सब्जियों के भाव पूछना भी भूल जाएंगे कांग्रेसी
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि मैंने अपनी योग्यता के आधार पर चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। यदि विक्रमादित्य सिंह में दम है तो वह अपने माता-पिता के नाम का सहारा लेना छोड़े और अपने दम पर चुनाव लड़े तो उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। दोनों मां-बेटा सत्ता के भूखे हैं और विक्रमादित्य सिंह मर्यादाओं के भूलकर जयराम ठाकुर के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। यदि आज वीरभद्र सिंह जीवित होते तो इस अभद्रता के लिए उन्हें थप्पड़ मारते और माफी मांगने को कहते। मुझपर बार-बार गलत टिप्पणीयां की जा रही हैं और कहा जा रहा है कि जिस मंदिर में गई हूं वहां पर सफाई करनी पड़ेगी। मंडी की लड़कियों के भाव पूछे जा रहे हैं। यदि पहाड़ी लड़की का किसी चंपू को चपेड़ पड़ जाए तो सब्जियों के भाव पूछना भी भूल जाएंगे। इस मौके पर कंगना ने सीएम सुक्खू पर भी तीखा जुबानी हमला बोला और कहा कि जब भी किसी का चरित्र पता करना हो तो उसे पावर दे देनी चाहिए। ऐसी ही पावर मिलने के बाद सुक्खू भी आज घमंड में चकनाचूर है और उनका बेशर्म और भद्दा चरित्र उभरकर सामने आ गया है। वह अपने विधायकों को मेंढ़क और काला नाग कह रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.