/ Aug 30, 2026

बीजेपी राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बोले.. कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र बाउंस चेक की तरह

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर जोरदार ह*मला बोला और कहा कि कांग्रेस झूठ के दम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र बाउंस चेक की तरह है, जो कभी कैश नहीं होगा। कांग्रेस ने जो भी घोषणाएं की हैं, वे कभी पूरी नहीं हो सकती। उदाहरण के तौर पर बिहार को ही लें तो वहां वादा कर रहे हैं कि एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। 20 हजार रुपये महीना भी नौकरी दी तो सालाना 2.40 लाख करोड़ रुपये बनते हैं, जबकि बिहार का कुल बजट ही पौने तीन लाख करोड़ है। अब सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसा घोषणा पत्र पूरा कैसे होगा।
रोहतक में भाजपा के मंगल कमल कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए  धनखड़ ने रोहतक लोकसभा के कांग्रेंस प्रत्याशी को चुनौती दी कि दम है तो कांग्रेस के घोषणापत्र पर वोट मांगकर दिखाएं। अपने नेताओं के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं। कांग्रेस के ऐजेंडे को लोगों के बीच में लेकर जाएं और विरासत टैक्स लगाने, धारा 370 दोबारा लागू करने जैसे कांग्रेस के मंसूबों पर वोट मांगकर दिखाएं। धनखड़ ने कहा कि हालत ये है कि हरियाणा में चुनावी बैनर पर इनके बड़े नेताओं के फोटो तक नहीं हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में भाजपा को पूर्ण समर्थन मिल रहा है और तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोला है और अब जनता उनके झूठ को पहचानने लगी है। कांग्रेस ने राजस्थान में झूठ बोला तो वहां की जनता ने उन्हें नकार दिया।
MSP गारंटी कानून और महिला कुश्ती पहलवानों के सवालों को टालते आए नज़र 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  धनखड़ ने कहा कि खेती किसानी के लिए सबसे ज्यादा काम भाजपा ने किया। किसान सम्मान निधि दे रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखेंगे। कुल 10 प्रतिशत कीमत पर सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। गन्ने का रेट देश में सबसे ज्यादा हरियाणा में है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस ने तो स्वामीनाथन रिपोर्ट को भी लटका दिया था। वहीं एमएसपी गारंटी कानून और महिला कुश्ती पहलवानों के साथ हुई यौ*न उत्पीडन में बीजेपी नेता कुछ नही बोल पाए और सवालों को टालते नजर आए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.