/ Aug 31, 2026

अंबाला में हुआ दर्द*नाक हा*दसा…माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के टेम्पो ट्रेवल की ट्रक से हुई टक्कर

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर अंबाला के मोहड़ा में आज सुबह एक भयंकर हा*दसा हो गया. जिसमे लगभग छः लोगो की मौ*त हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए है. घायलों को अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल व शाहाबाद के आदेश हस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया.घायलों का हाल जानने हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल में पहुंचे और डॉक्टर्स को सही इलाज करने के निर्देश दिए व मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात कर घायलों को हर सम्भव मदद करने की बात कही.
यूपी के बुलंदशहर शहर से एक ही परिवार के लगभग 26 लोग थे सवार
बता दे कि यूपी के बुलंदशहर शहर से एक ही परिवार के लगभग 26 लोग एक टेम्पो ट्रेवल किराए  पर लेकर जम्मू के माता  वैष्णो देवी के दर्शानों के लिए ख़ुशी- ख़ुशी जा रहे थे,लेकिन ये ख़ुशी उस समय मातम में बदल गई,जब अंबाला के मोहड़ा में टेम्पो,एक ट्रक के पीछे से टकरा गया.टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पो के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 3 लोगो की मौ*त हो गई. सुचना मिलते ही पड़ाव थाना व मोहड़ा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को नजदीक के हस्पतालो में भेजना शुरू किया. जिसमे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल व शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भी भेजा गया. घायल सुमित ने बताया कि वे बुलंदशहर से आये है और माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जा रहे है और देर रात उन्होंने खाना  खाया उसके बाद वे सो गए,लेकिन कुछ देर बाद उनका टेम्पो हा*दसे का शिकार हो गया. जिसमे सभी लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर कौशल ने बताया कि वे रात कि ड्यूटी पर है और रात को 10 लोग घायल आये थे.
थाना  पड़ाव इंचार्ज दिलीप कुमार ने दी ये जानकारी 
थाना  पड़ाव इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें दुर्घ*टना की सुचना मिली थी  और वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक टेम्पो ट्रेवल की ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है.जिसमे टेम्पो ट्रेवल की एक साइड पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. जिसमे से घायलों को निकलवाकर हस्पताल पहुँचाया. उन्होंने बताया कि इस हा*दसे में एक बच्चे सहित छः लोगो की मौ*त हो चुकी है बाकि घायलों का इलाज चल रहा है.उन्होंने बताया कि इसमें मामला दर्ज़ कर लिया है व ट्रक को अपने कब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.   ” उन्होंने बताया कि इनमे से कुछ लोगो को मामूली चोटे लगी है. साथ ही शवों के पोस्टमार्टम करवाए  जा रहे है,उसके बाद श*वों को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.