/ Aug 31, 2026

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के रोड़ शो में उमड़ा जन सैलाब…जताई जीत की उम्मीद

गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का गुरुग्राम में आयोजित रोड़ शो में जिस प्रकार जन सैलाब उमड़ा उससे गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की दिखाई दे रही है। लोगों के भारी जनसमूह से गदगद राज बब्बर ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जीतने के बाद उनका पूरा समय क्षेत्र के विकास एवं लोगों की सेवा करने में समर्पित रहेगा। वही राज बब्बर ने कहा कि रेवाड़ी में जिस प्रकार जन समुदाय उनके रोड़ शो में उमड़ा उससे वे अपनी जीत निश्चित मान रहे हैं।
गुड़गांव सिविल लाइन के जोन हाॅल के सामने से शुरु हुए कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के रोड़ शो में तेज गर्मी के बावजूद भी तय समय से पहले ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। रोड़ शो शुरु होते-होते लोगों का पूरा हुजुम उनके काफिले में शामिल हो गया। लोगों के समूह को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार एवं सिने अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि अब तक के चुनावी जनसंपर्क के दौरान उन्होंने पाया कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र की विकास के मामले में पूरी तरह अनदेखी की गई। लोगों को विकास एवं सुविधा का झांसा तो दिया गया लेकिन धरातल पर योजनाएं मूल रूप नहीं ले पाईं। श्री राज बब्बर का रोड़ शो जोन हाॅल के सामने से शुरु होकर मोर चैक, अग्रवाल धर्मशाला और गुरुद्वारा के सामने होते हुए सोहना चैक से पुराना रेलवे रोड़ और न्यू काॅलोनी मोड़ होकर कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय पर समाप्त हुआ।
कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा कि हरियाणा के राजस्व में  ज्यादा योगदान देने वाले गुरुग्राम के लोगों का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि उन्हें बड़ी परियोजनाएं तो दूर बिजली-पानी, सफाई व्यवस्था और सड़कों के लिए भी सरकार से गुहार करनी पड़ती है। यहां के सांसद ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया। पुराने गुड़गांव सहित मानेसर और धारुहेड़ा तक के लोगों को मेट्रो सुविधा उपलब्ध कराने का भाजपा सरकार और सांसद ने आश्वासन तो कई बार दिया लेकिन आज तक इस परियोजना की शुरुआत नहीं हो पाई। कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम का पांच हजार करोड़ रुपये का बजट कहां खर्च हो रहा है इसका किसी को अंदाजा नहीं है। क्योंकि खर्च के मुकाबले सुविधाएं बिल्कुल नगण्य हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर तय हो जाएगा। अपनी सरकार बनने पर गुरुग्राम को उसके नाम और उसकी छवि के मुताबिक विकास योजनाएं मूर्त रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.