सोलन माल रोड पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़

सोलन : भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  प्रचार के अंतिम दिन सोलन शहर में रोड शो किया। इस दौरान शिमला लोकसभा सीट से हजारों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए प्रचार किया.
सोलन में  दोपहर बाद प्रियंका गांधी का रोड शो ओल्ड रेस्ट हाउस से शुरू हुआ और ओल्ड डीसी चौक  पर जाकर संपन्न हुआ। यहां पर सभी को यह उम्मीद थी कि शायद प्रियंका गांधी मौजूद जनता को कुछ देर के लिए संबोधित करेंगे लेकिन ओल्ड डीसी चौक पर पहुंचते ही वह बिना संबोधन के गाड़ी में बैठकर यहां से चली गई।रोड शो के बाद शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वह भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्हें जनता का काफी सहयोग मिला है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जो विकास व जन कल्याण के काम किए हैं,उसके नाम पर प्रदेश की जनता वोट डालेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

शिमला/संजू -:करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं।इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ।समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये से...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था पर पड़ने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.