/ Sep 01, 2026

सुधीर शर्मा का आरोप…कांगड़ा के डीसी और अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह कर रहे काम

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)- लोकसभा और उपचुनाव के मद्देनज़र लाउड स्पीकर डाउन होने के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा अपने निवास स्थान पर मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू और सरकार को निशाने पर लिया.उन्होंने आरोप लगाया कि  कांगड़ा के डीसी और बाकी अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं.  बुधवार को जो घटनाएं हुईं उनका जिक्र करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मेरे कार्यालय के बाहर 200 पुलिस के साथ बड़े बड़े अधिकारी एडीसी, डीएसपी और एसएचओ द्वारा मार्च किया,जब इसके बारे में पूछा गया तो एसपी कांगड़ा सही से जवाब नहीं दे पाईं.इससे साफ होता है कि ये सरकार और सीएम सुक्खू की बौखलाहट है,जो ऐसे काम कर्मचारियों औऱ अधिकारियों से करवाने पड़ रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन से की कम्पलेंट 
भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने  कहा कि इस संदर्भ में मैंने इलेक्शन कमीशन से भी कम्पलेंट की हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि हमारे दो दर्जन से ज्यादा लोगों को उनके घरों में जाकर डराया जा रहा है. पुलिस जगह जगह पर लोगों को रोककर परेशान कर रही है.आज सरकार के पास बोलने को कुछ नहीं बचा.अगर 15 महीनों में सुक्खू सरकार ने कुछ किया होता तो उन उपलब्धियों को जनता के बीच जरूर गिनाते लेकिन उन्होंने कुछ किया ही नहीं है सिर्फ आरोप ही आरोप मेरे ऊपर लगाए हैं हमनें तो सिर्फ उनका जवाब दिया है और वो भी तथ्यों के साथ.सुधीर शर्मा ने कहा कि ये तथ्य हमनें केंद्रीय जांच एंजेंसियों को भी दिए हैं. अगर सीएम सुक्खू चाहते हैं तो जांच करवाएं, जनता के बीच छिंटाकशी करने से कुछ नहीं होगा. सच्चाई के साथ जनता के बीच जाएं और अपने झूठे आरोपों के सबूत पेश करें.कांगड़ा जिला औऱ धर्मशाला का जिक्र करते हुए सुधीऱ शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के प्रोजेक्ट्स को हमेशा रोका गया जिस जिला कांगड़ा को किसी भी सरकार में तरजीह मिलती रही, उस कांगड़ा जिला के साथ सुक्खू सरकार ने अनदेखी की.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.