/ Aug 31, 2026

आखिरी चरण का चुनाव कल..हिमाचल के 369 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में..हर बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है. यहां सभी चार सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. प्रदेश में 1 जून को सभी चार सीटों पर मतदान होना है. हिमाचल प्रदेश में 7 हजार 992 पोलिंग बूथ हैं. हिमाचल में कुल 7 हजार 992 मतदान केन्द्रों में से 369 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है. जिला शिमला में मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है.
शिमला जिला में 1056 पोलिंग बूथ पर वोटिंग होगी. शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हुई है.शिमला पुलिस के अलावा अन्य 6 कंपनियां भी यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग कर रही है. उन्होंने बताया कि शिमला में मतदान के बाद 8 स्थान पर मतगणना होगी. सभी EVM को उन्हीं स्थानों पर लाया जाएगा, जहां से वह डिस्पैच की गई है. शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि जिला में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाना प्राथमिकता है. शिमला पुलिस पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है.
कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 118 क्रिटिकल मतदान केंद्र
बता दें कि कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 118 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, जबकि सिरमौर में 58 और ऊना में 51 क्रिटिकल श्रेणी के मतदान केंद्र हैं. सोलन में 45 और चंबा में 20 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान की गई है. हमीरपुर में 17, बिलासपुर, मंडी और शिमला में 16-16 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं. किन्नौर में सात, कुल्लू में तीन और लाहौल-स्पीति में दो क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.