अनिल विज के आवास पर जेजेपी छोड़ भाजपा में शामिल हुए मच्छौंडा से भारी संख्या में लोग

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा  विधायक  अनिल विज के आवास पर जेजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान मच्छौंडा निवासी तरविंद्र सिंह सोनू ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा । विज ने सभी को भारतीय जनता पार्टी के पटके पहनाकर उनका पार्टी में तहे दिल से स्वागत किया तथा जनता के हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के मच्छौंडा से प्रधान सुरेंद्र सिंह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री अनिल विज ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी के विकास के लिए ढेरों कार्य करवाए है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है।वहीं भाजपा में शामिल हुए तरविंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला दिन-रात तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। शाहपुर व मच्छौंडा क्षेत्र में सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, रेलवे अंडर पास का निर्माण, धर्मशालाओं का निर्माण, बेहतर पेयजल एवं बिजली आपूर्ति हो रही है। पूर्व सरकारों ने केवल वायदे किए जबकि अनिल विज ने जनता के लिए धरातल पर काम करके दिखाए। आज सुभाष पार्क सैर-सपाटा करने के लिए नंबर एक स्थान बन गया है और बाहर के शहरों से लोग यहां आ रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है और सिविल अस्पताल में आज दूसरे राज्यों से लोग ईलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं जिनका जनता को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
जेजेपी छोड़ यह लोग हुए भाजपा में शामिल
भाजपा में जेजेपी नेता तरविंद्र सिंह के अलावा कुलविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, तेजिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, तरविंद्र सिंह, बलवंत सिंह, बलजिंद्र सिंह, वतनप्रीत सिंह, हर्ष सिंह, रमनदीप सिंह, हरविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, तेजिंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, सुखदर्शन सिंह, जगजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, पूर्व प्रधान बलविंद्र सिंह शाहपुर, महासचिव रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, संजीव सोनी, राजबीर सिंह, लेखराज, प्रमोद लक्की, सन्नी, पूर्व सरपंच सुरेश, सोहनलाल के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.