हेरिटेज कालका शिमला रेल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद…7 ट्रेनें रद्द

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-विश्व धरोहर शिमला कालका रेल ट्रैक बन्द हो गया है ।इस ट्रैक पर ट्रेनों को आवाजाही बंद हो गयी है। राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र स्थित रेलवे पुल के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए रेलवे ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
पर्यटन सीजन के दौरान ट्रेनों के रद्द होने के कारण ये 
जानकारी के अनुसार विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर पुल नंबर-800 पर प्लेट के ढीली पड़ने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है।रेलवे लोहे के ब्रिज को बदल कर आरसीसी का बना रहा है। इसका काम पिछले कई दिनों से चला हुआ है। इसकी एक प्लेट ढीली पड़ गई है जिसे बदला जाना है। रेलवे ने शनिवार को शिमला आने वाली सभी 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।कालका से शनिवार सुबह 3 ट्रेन आई है। इनमें 1 ट्रेन कंडाघाट व दो ट्रेन को तारादेवी तक ही चलाया गया। यहां से इन ट्रेनों को वापिस कालका भेज दिया गया। जबकि रविवार को कालका से 3 ट्रेन आएगी, ये ट्रेन केवल तारादेवी तक ही आएगी। तारादेवी से कालका के लिए केवल 1 ही ट्रेन जाएगी। इसके आगे लोगों को बस या टैक्सी के माध्यम से शिमला आना होगा। पर्यटन सीजन के दौरान ट्रेनों के रद्द होने के कारण पर्यटक व ट्रेन में सफर करने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही अब एडवांस बुकिंग भी रद्द हो गयी है।फिलहाल ट्रैक की मुरम्मत कार्य आरंभ हो गया है।गत वर्ष 14 अगस्त को आई आपदा में यह पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था तथा यहां पर लोहे का पुल बनाया गया था।अब इसको पक्का करने का कार्य आरंभ हो गया है
समरहिल के स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर  का कहना ये 
समरहिल के स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर   ने कहा कि गत वर्ष 14 अगस्त को समरहिल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण रेलवे ब्रिज भी ध्वस्त हुआ था । जिसके बाद इस स्थान पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए लोहे का अस्थायी पुल बनाया गया था।  जिस पर अभी तक ट्रेन चल रहीं थीं।  वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बीते कल इस अस्थायी पुल के एक छोर पर कुछ दिक्कत नजर आने लगी जिस कारण रेलवे ने आज इस ट्रैक पर आने-जाने  वालीं सभी ट्रेने रद्द करने का नोटिस लगाया है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर सीमेंट के स्थाई पुल के निर्माण का काम भी जारी है।
बता दें  14 अगस्त 2023 को समरहिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।  बीते वर्ष बारिश ने खूब तबाही मचाई थी  समरहिल के शिव बावड़ी के पास बड़ा हा*दसा  हुआ था। एडवांस्ड स्टडीज के पास से भूस्खलन हुआ था जिसके कारण  पहले रेल ट्रैक को पूरी तरह मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था।वहीं उसके बाद इसकी पुल से भारी मलबा बहने से यह मलबा  शिव बावड़ी मंदिर को बहा कर ले गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौ*त हुई थी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.