/ Jul 05, 2026

विधानसभा अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार… मुझे आपसे आचरण के सर्टिफिकेट की नहीं ज़रूरत

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष से सही आचरण के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को जनमत स्वीकार करने और संयम बरतने ने की भी नसीहत दी है. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षी नेताओं को विधासभा की कार्यवाही को जन चर्चा में न ले जाने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा अन्यथा उन्हें संविधान के अनुसार कदम उठाना पड़ेगा.
विधानसभा में कार्यवाही नियमों और संविधान के अनुरूप हुई
दरअसल बीते रोज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर ह*मला करते हुए कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के कहा मुझे डेढ़ साल विधानसभा अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए है. विधानसभा में कार्यवाही नियमों और संविधान के अनुरूप हुई. उन्होने कहा की कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने और 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे बड़ी घटनाएं हुई. 6 कांग्रेस के विधायकों पर संविधान के अनुसार निर्णय लिया गया. वहीं 3 निर्दलीय विधायकों के मामले में भी नियमों के अनुसार फैसला  किया गया है. दोनों उच्चन्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप न करने का फैसला सुनाया. विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार बार राजनीतिक चर्चा में ला रहे हैं. विधानसभा और स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में हुए निर्णयों को आम चर्चा में नहीं लाया जा सकता यह नियमों का उल्लंघन है.विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को नसीहत देते हुए कहा कि  अपने शब्दों पर अधिक ध्यान दें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के आक्षेप और अपशब्दों का प्रयोग नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर रहे हैं उन्हें इससे बचना चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.