नेता प्रतिपक्ष बोले…सभी विधायकों को साथ लेकर चलने में नाकामयाब रहे मुख्यमंत्री

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी विधायकों को साथ लेकर चलने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे  है. यही वजह है कि आज प्रदेश की  राजनीतिक हालात कुछ और दिशा की ओर जा रहे हैं. समय रहते अगर सभी विधायकों के काम किए होते और उनमें किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती सरकार के पास बहुमत तक की नौबत खड़ी है.मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं त्यागपत्र दे देता । यह बात पूर्व  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शासन पंचायत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
पूर्व विधायकों के घरों के आसपास तोड़फोड़ करवा रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि हमीरपुर पर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायकों के घरों के आसपास तोड़फोड़ की गई. हमीरपुर के विधायक के घर के पास स्पीड ब्रेकर उखाड़ दिए गए तो  विधायक रवि ठाकुर के घर को जा रहे सरकारी जमीन से जा रहे रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गई. सरकार ऐसा करके क्या संदेश देना चाह रही है। अगर सरकार विधायकों के काम नहीं करेगी तो वह जनता को क्या जवाब देंगे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह सारा षड्यंत्र बीजेपी वालों ने किया है निर्दलीय विधायकों ने किया है लेकिन अगर किसी ने कुछ किया है तो उसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया की बदले  की भावना से सरकार काम कर रही है।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने भी किया पलटवार 
वहीं हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कवि कह रहे हैं कि उन्होंने 100 करोड़ के ठेके लिए हैं तो कभी दूसरी जनसभा में कह रहे हैं कि 135 करोड़ के ठेके लिए हैं. मुख्यमंत्री पहले अपने आंकड़ों को ठीक करें विधायक के तौर पर कभी उन्होंने कोई ठेका नहीं लिया उनके परिवार ठेकेदारी करता है और कानून नियमों के तहत करता है कोई भी ठेका टेंडर ऑनलाइन भरा जाता है इसका सारा रिकॉर्ड होता है अगर कुछ गलत किया है तो मुख्यमंत्री उसे सारी चीजों को चुनाव के समय जनता के सामने पेश करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.