दिल्ली (एकता): सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। त्योहारों के आने से पहले सोना सस्ता हो रहा है। आज भी सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में गिरावट दर्ज की गई। अगर आप भी Gold-Silver खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आप हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को वायदा बाजार में सोना 900 रुपए के करीब सस्ता हुआ और चांदी में 2700 रुपए प्रति किलोग्राम में गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोना में भारी गिरावट आई थी। वह 56,209 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
चांदी में दर्ज की गई गिरावट
खास बात यह है कि सोने के साथ-साथ चांदी में भी आज भारी गिरावट देखी गई। वायदा बाजार में शुरुआती दौर में चांदी 69,255 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। अब गिरावट का सिलसिला जारी है। फिलहाल यह 67,097 रुपए के स्तर पर बनी हुई है। सोमवार को चांदी 69,857 रुपए पर बंद हुई।
प्रमुख शहरों के गोल्ड-सिल्वर के दाम चेक करें
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 57,530 रुपए, सिल्वर 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 57,380 रुपए सस्ता और चांदी के दाम 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
मुंबई में 24 कैरेट सोना 57,380 रुपए, चांदी 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
नोएडा में 24 कैरेट सोना 57,530 रुपए, सिल्वर 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
गाजियाबाद में 24 कैरेट गोल्ड 57,530 रुपए, चांदी 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
पुणे में 24 कैरेट सोना 57,380 रुपए हुआ सस्ता, सिल्वर के दाम 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम घटे
गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड 57,530 रुपए सस्ता, सिल्वर 71,000 रुपए प्रति किलोग्राम
जानिए क्या है सोने-चांदी का हाल?
बता दें कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 0.4 फीसदी की कमी के साथ 1,819.50 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका में सोना 0.6 फीसदी की कमी के साथ 1,835.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी में इंटरनेशनल मार्केट में 0.4 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।