/ Oct 23, 2026

आम आदमी पार्टी ने शिक्षा घोटाले में सीबीआई की FIR पर हरियाणा सरकार को घेरा

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर शिक्षा घोटाले में सीबीआई की एफआईआर पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता पिछले नौ दस साल से बीजेपी की योजनाओं से तो त्रस्त है, लेकिन अब वो परतें खुलने लगी हैं जिससे पता चलता है कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
2014 से 2016 तक 4 लाख बच्चों का करवाया  फर्जी दाखिला 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने शिक्षा घोटाल में एफआईआर दर्ज की है। उस एफआईआर का मकसद जितना जांच करना है उससे ज्यादा बीजेपी नेताओं को बचाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014 से 2016 तक दो साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाया गया। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के करोड़ों रुपए गबन कर लिए। बीजेपी के शीर्ष नेताओं और उस समय के शिक्षामंत्री के शह के बिना पूरे हरियाणा में इतना बड़ा फर्जी दाखिले का घोटाला संभव नहीं है।अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही ये सीबीआई ने एफआईआर की है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल पहले 2019 में कहा था कि एसबीआई तीन महीने में जांच करके रिपोर्ट फाइल करे। उस केस में ऐसे सुबुत और आंकड़े मौजूद हैं कि सीबीआई को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने में पांच साल लगा दिए। क्योंकि बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाना था।
आम आदमी पार्टी 15 जुलाई तक हर गांव में पहुंचेगी
वहीं हरियाणा में आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने  पहले की सरकारों ने बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं दे पाई। इसलिए आम आमदी पार्टी हरियाणा में तीसरा सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जेजेपी, इनेला और बसपा के 30 उम्मीदवारा से ज्यादा वोट मात्र कुरुक्षेत्र लोकसभा में लिए। आम आदमी पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता के पास बीजेपी के भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लेकर जा रही है। दिल्ली में हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले कैंपेनिंग और रैलियों पर चर्चा की। जिसमें शीर्ष नेतृत्व से तमाम लिडरशिप पहुंचेगी जिसमें सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, डॉ. संदीप पाठक और संजय सिंह समेत सभी को हरियाणा में आमंत्रित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी 15 जुलाई तक हर गांव में पहुंचेगी और जनता के मुद्दों को जाना जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.