Vande Bharat Sleeper Train की शानदार तस्वीरें आई सामने, जानें Business क्लास जैसी दिखने वाले कोच में क्या-क्या होगी सुविधाएं

दिल्ली (एकता): ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब Business क्लास जैसी सुविधाएं मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Vande Bharat Sleeper Train की कई तस्वीरें साझा की है। आपको यह तस्वीरें देखकर लगेगा कि जैसे ये कोच कोई luxury होटल या Business क्लास का रूम है। सूत्रों के मुताबिक  रेल मंत्री ने कोच की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन अगले साल यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होगा। इस कोच का डिजाइन और बर्ड अन्य प्रीमियम ट्रेनों से बिल्कुल अलग है। इसकी शुरुआत यात्रियों को लंबी दूरी में आराम का सफर देने के चलते की गई है।


होटल के कमरों जैसे दिखते हैं कोच 

खास बात यह है कि इस स्लीपर वर्जन की तस्वीरें होटल के कमरों जैसी दिखती हैं। माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ होंगे जिसमें 34 स्टाफ के लिए हो सकते हैं। इसे बनाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड को आर्डर दे दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कोच की सिर्फ 14 मिनट में सफाई होगी। वर्जन का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया जाएगा। रेलवे ने 1 अक्टूबर से वंदे भारत ट्रेनों के लिए कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसके पता चला कि अब सिर्फ 14 मिनट में ही कोचों की सफाई होगी।

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत के स्लीपर डिब्बों में कई नई तरह की सुविधाएं होंगी। इनमें बड़ी बर्थ, शानदार इंटीरियर, बड़े शौचालय, एक मिनी पैंट्री और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ेगी वैसे-वैसे ही यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। वंदे भारत स्लीपर कोच की शुरुआत भारतीय रेलवे के लिए एक खास कदम है।


जानिए पहली वंदे भारत ट्रेन कब चली

गौरतलब है कि पहली वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई थी। ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शानदार प्रतीक वंदे भारत ट्रेन भारत में बनाई गई है। इसको सिर्फ 18 महीनों में ही तैयार किया गया है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के साथ काफी सुर्खियों में भी रही थी। रेलवे ने इसे देखते हुए कई रास्तों पर ट्रेन का किराया भी कम किया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.