3 उपचुनाव जीतने के लिए सुक्खू सरकार ने पूरी सरकार को लगाया दांव पर, होशियार सिंह को जा.न का ख.तरा, बोले, राजीव बिंदल

9, जुलाई ज्वालामुखी: ज्वालामुखी में आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीब बिंदल ने वायरल हो रहे वीडियो पर सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीन उपचुनाव जीतने के लिए सुक्खू सरकार ने पूरी सरकार को दांव पर लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार जगह-जगह बैठकर दादागिरी के साथ पैसे और शराब बांटने का काम कर रही है। नाम कांग्रेस का काम सरकारी मशीनरी कर रही है। देहरा के बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह के पीछे अज्ञात लोग अ.सला लेकर चल रहे हैं, लगातार उम्मीदवार की जा.न को ख.तरा बना हुआ है और किस समय कौन सी वारदात कर बैठेंगे इसका कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पर मुख्यमंत्री सुक्खू को इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू धक्के से, धनबल से चुनाव जीतना चाहते हैं। इसके लिए चाहे बीजेपी प्रत्याशी की जा.न पर ही क्यों न बन आये। इस प्रकार से यह सत्ता का संपूर्ण दुरुपयोग करके चुनाव को हाईजैक करने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव बिंदल ने देहरा नालागढ़ और हमीरपुर के मतदाताओं से अपील की है कि ध.मकाई व भय के माहौल में लोकतंत्र की ह.त्या न करें और सही उमीदवार को चुनें। इससे पहले उन्होंने ज्वालामुखी मन्दिर में गुप्त नवरात्र के चौथे दिन दर्शन भी किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.