/ Oct 13, 2026

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन और खिलाड़ियों के भत्तों को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

चंडीगढ़, 7 फरवरी-:हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटने और खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को उनके खुराक भत्ते नहीं मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार पर हमलावर रुख अपनाया है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि खेल नर्सरियों में करीब 37 हजार खिलाड़ी बिना उचित पोषण के प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। इसके अलावा, लगभग 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन गलत तरीके से बंद कर दी गई है।
ढांडा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ओलिंपिक, एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कई खिलाड़ी हरियाणा की मिट्टी से आते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मेहनत और मेडल की कीमत केवल चुनावी भाषणों और मंचों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय की “आगे दौड़ पीछे छोड़” नीति के तहत सरकार पिछले 10 महीनों से खिलाड़ियों की डाइट भत्ता नहीं दे रही है। नर्सरियों में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को भी तनख्वाह नहीं मिली।
ढांडा ने यह भी बताया कि कई खेल नर्सरियां साल में दो महीने बंद कर दी जाती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कोई खिलाड़ी दो महीने की छुट्टी काटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकता है।
बुजुर्गों की पेंशन पर बात करते हुए ढांडा ने कहा कि कई किसानों को उनकी फसल बिक्री के आधार पर संपन्न माना जा रहा है, जबकि इसमें उनकी लागत और परिवार की जरूरतें शामिल नहीं की जाती। इसके अलावा, पेंशन बंद करने के लिए परिवार की आय, नाम-सदन और उम्र के मिसमैच का हवाला दिया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारियों और पोर्टल की गलतियों का बोझ बुजुर्गों को उठाना पड़ रहा है।
अनुराग ढांडा ने सरकार से मांग की है कि खिलाड़ियों के लिए 10 करोड़ रुपये का डाइट भत्ता जल्द जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए और किसानों की फसल बिक्री को आय मानने की प्रथा बंद की जाए।ढांडा के अनुसार, सरकार को चाहिए कि वह खिलाड़ियों और बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से ले और उनकी जरूरतों को नजरअंदाज न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आप इन मुद्दों को जोरशोर से उठाती रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.