/ Oct 14, 2026

RDG खत्म होने पर हिमाचल में सियासत तेज, विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से मदद जारी रखने की मांग उठाई

शिमला, 7 फरवरी-:रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट यानी RDG को बंद किए जाने के फैसले ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रदेश सरकार ने इसे सीधे तौर पर राज्य के हितों से जुड़ा मुद्दा बताया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि यह मामला न तो कांग्रेस बनाम बीजेपी है और न ही किसी राजनीतिक दल का एजेंडा, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की 75 लाख जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उनका कहना है कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल को इस तरह की आर्थिक सहायता की हमेशा जरूरत रही है और आगे भी रहेगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य के गठन से लेकर अब तक केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को विशेष वित्तीय सहायता मिलती रही है। पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां विकास कार्यों की लागत अधिक होती है, ऐसे में RDG जैसी मदद राज्य के लिए बेहद अहम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए।विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से मिलने वाली अन्य आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में हिमाचल प्रदेश को करीब 2300 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अलावा तय मानकों के अनुसार काम पूरा होने पर राज्य को 46 करोड़ रुपये का इंसेंटिव भी मिला है। मंत्री ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि केंद्र से मिलने वाले फंड का सही और पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
RDG को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र को राज्यपाल की मंजूरी न मिलने पर मंत्री ने कहा कि यह संभवतः एक तकनीकी कारण हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होनी थी, इसलिए इस विशेष सत्र के संदर्भ में वह उपयुक्त नहीं समझा गया होगा।इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार से संवाद बढ़ाने और साझा रणनीति बनाने के लिए राज्य में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है। हमीरपुर से सांसद ने भी सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से न देखें और हिमाचल के हित में एकजुट होकर केंद्र के सामने अपनी बात रखें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.