अभिनेता Tanuj Virwani ने गर्लफ्रेंड तान्या के साथ अपनी शादी की पहली झलकियां शेयर की, देखें कपल की ट्वीनिंग

मुंबई (एकता): शादियों का सीज़न चल रहा है और बॉलीवुड सितारे भी अपना घर बसाने में लगे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई हुई है। हाल ही में उनके बेटे (अभिनेता) तनुज विरवानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ शादी की।

बता दें कि 25 दिसंबर, 2023 को एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में तनुज ने गर्लफ्रेंड तान्या के साथ शादी की। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर भी की हैं। 27 दिसंबर को अभिनेता तनुज ने अपनी शादी की पहली झलकियां शेयर की। बता दें कि इन तस्वीरों में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों ब्लश पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दुल्हन तान्या ने बेबी पिंक कलर का साटन लहंगा पहना था, जिसमें काफी बारीक एंब्राइडरी की गई थी। कपल की शादी काफी रॉयल रही। सभी ने इस शादी में काफी मजा किया। तनुज और उनकी मॉम रति अग्निहोत्री लक्ज़री कार रॉल्स रॉयस में नाचते हुए बारातियों के साथ वेन्यू पर पूरे स्वैग में पहुंचे। तनुज और तान्या ने भी खूब डांस किया। उनके दोस्त ऋत्विक धनजानी भी बारातियों में शामिल थे और उन्होंने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

नई नवेली दुल्हन ने अपनी सासू मां के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने शीयर डबल दुपट्टा भी कैरी किया था। वह शादी में काफी सादगी में नजर आई। हर किसी को उनका वेडिंग लुक काफी पसंद आया। अभिनेता तनुज ने भी लाइट पिंक कलर का सिंपल कुर्ता पहना था। दोनों ने एक साथ मैचिंग की हुई थी।

राजपूताना लुक में उन्होंने एक तल+वार भी ली थी जो उनकी कमर के चारों ओर बंधी हुई थी। वहीं तनुज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वे अपनी दुल्हन तान्या संग खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह अपने हैंडसम के माथे पर किस करती हुई नजर आई। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने के साथ तनुज ने कैप्शन में लिखा, “और ऐसे ही हम एक थे- दो रूह, दो दिल जो अब एक होकर धड़कते हैं। आज हमारी लाइफ का पहला दिन है, मिसेज विरवानी तान्या जैकब”।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.