/ Oct 16, 2026

टोल प्लाजा के विरोध के बाद मनाली से कुल्लू NH की खामियों को लेकर किया गया संयुक्त निरीक्षण

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल मे मनाली से कुल्लू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-03 (NH-03) की खामियों की समीक्षा के लिए हिमाचल सरकार के निर्देश पर आज मनाली से गैमन पुल कुल्लू तक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी सहित टोल प्लाजा संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
लोगों ने खराब सड़क पर टोल देंने पर जताई आपत्ति
संयुक्त निरीक्षण के दौरान मनाली से कुल्लू गैमन पुल तक हाईवे की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया, और सड़क में मौजूद खामियों को लेकर NHAI अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों के लिए निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए और उन्होंने अपनी-अपनी आपत्तियाँ दर्ज करवाईं।गौरतलब है कि कुल्लू-मनाली के बीच डोहलू नाला में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि हाल 2023 में आई भीषण बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, और पहले इस राजमार्ग को ठीक किया जाना चाहिए, उसके बाद ही टोल वसूली का कोई औचित्य बनता है। इसी जनविरोध और समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज संयुक्त रूप से अधिकारियों द्वारा NH-03 का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार NH-03 के इस हिस्से में मौजूद खामियों को दूर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, NHAI प्रतिनिधियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, साइनबोर्ड अनुपस्थित हैं और सड़क की चौड़ाई भी मानकों के अनुरूप नहीं है।
विधायक गौड़ ने यह भी कहा कि 2023 की बाढ़ के दौरान हुई क्षति को अभी तक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया गया है। साथ ही, डोहलू नाला स्थित टोल प्लाजा को लेकर भी व्यापक विरोध है, क्योंकि जब सुविधाएँ पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं, तो टोल वसूली का औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि डोहलू नाला टोल प्लाजा और टकोली टोल प्लाजा के मध्य दूरी का भी आकलन किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.