/ Oct 13, 2026

जिला में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी: महेश कुमार

4 सितम्बर,भिवानी–एसडीएम एवं आरओ महेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन पांच सितंबर से किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र भिवानी के लिए नामांकन स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में किए जाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक किए जा सकेंगे।
महेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में विधानसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो रही है।  उन्होंने बताया कि भिवानी विधानसभा के लिए नामांकन भिवानी लघु सचिवालय परिसर में होगा, भिवानी के लिए तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में नामांकन होगा। जिनके द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे।  महेश कुमार ने बताया कि नामांकन का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक का है। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा तथा आठ अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपए है यानी चुनाव में उम्मीदवार केवल 40 लाख रुपए ही खर्च कर सकता है।
आरओ रूम में एक प्रत्याशी सहित पांच व्यक्ति जा सकते है 
 महेश कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान आरओ रूम में एक प्रत्याशी सहित पांच व्यक्ति ही जा सकते हैं। इससे अधिक व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा नामांकन परिसर के 100 मी. के दायरे में प्रत्याशी के लिए तीन व्हीकल की परमिशन रहेगी, इससे अधिक वाहन वे अपने साथ नहीं ला सकते।महेश कुमार ने बताया कि जिला में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनमें एसएसटी, एफएसटी और फलाइंग स्केयड टीम आदि प्रमुख रूप से शामिल है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने को लेकर पुलिस के माध्यम से जिला में जरूरी जगहों पर नाके लगाए जा रहे हैं, जहां पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। 50 हजार से अधिक रुपए या महंगे गिफ्ट आइटम मिलने पर उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। सही जवाब नहीं दे पाने या संदिग्ध नजर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।महेश कुमार ने बताया कि जिला में कुल 941 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें भिवानी के लिए 227 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी पोलिंग बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय व रैंप आदि सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला में मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 75 हजार 902
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिला में मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 75 हजार 902 हो गई है। यानी चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल आठ लाख 75 हजार 902 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे, जिसमें कुल 462538 पुरूष व 413358 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल 235010  मतदाता हैं, जिनमें 123168 पुरुष व 111839 महिला मतदाता हैं। भिवानी में तीन थर्ड जेंडर है।विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विधानसभा क्षेत्र भिवानी के लिए नामांकन दाखिल की प्रक्रिया लघु सचिवालय परिसर भिवानी में होगी। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील है कि वे नामांकन पत्र दाखिल के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करें। इसके अलावा आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना ना करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.