हमीरपुर :अरविन्द सिंह ( TSN)- सांसद अनुराग ठाकुर ने आज समीरपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ज़िला भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की । इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सदस्यता अभियान प्रभारी राजेश ठाकुर ने उनकी सदस्यता की पर्ची काटी । सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल धीमान पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर पूर्व विधायक कमलेश कुमारी सहित सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने सदस्यता अभियान में उनके रेफरल कोड से सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को नीम का पौधा भी भेंट किया ।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए कार्यकर्ताओ में जोश है । उन्होंने कहा कि पार्टी हर बूथ से 200 सदस्य बनाएगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं आह्वान करते हुए कहा कि जिन बूथों में क्वालिटी नींद नहीं ले पाई थी फोन भूतों से लोगों को जोड़ने के लिए काम करने पर जोर देने को कहा वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने की घोषणा को देखते हुए अधिक युवा सदस्य बनाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ओर कदम बढ़ाए है और सदस्यता अभियान में इस ओर भी जोर दिया जाएगा ।
बंगाल में महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं
बंगाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला हो और उसे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो तो उसे प्रदेश की बर्तन हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है आज जो हालात बंगाल में है उसे सारा देश देख रहा है महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश में और कोई नहीं हो सकता है । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस देश में ऐसे मामलों को लेकर कानून नहीं है कानून है लेकिन जरूर इनके सख्ती से पालन करने और करवाने की है । उन्होंने खेद ब्यक्त करते हुए कहा कि दुख की बात है कि जो घटनाएं लगातार पिछले कुछ समय से बंगाल में हो रही है उसे पूरा देश शर्मसार हो रहा है दोषियों के खिलाफ समय पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।
कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन और पेंशन नहीं मिल पाई
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में कभी ऐसा दिन नहीं आया, जब महीने के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन और पेंशन नहीं मिल पाई है. प्रदेश सरकार के हाथ से सारी व्यवस्था निकलती जा रही है, यहां मित्रों और बड़े पदों पर नियुक्त किए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसा है लेकिन कर्मचारियों के लिए उसके हाथ खाली है।
