/ Aug 31, 2026

चिलचिलाती गर्मी के बीच ब्यास नदी के ठंडे पानी में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं पर्यटक

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– मई व जून माह की प्रचंड गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानी इलाकों मे लगातार बढ़ते तापमान के बीच ठंडक पाने के लिए टूरिस्ट पहाडा़े की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी के बीचे कुल्लू-मनाली की तरफ जा रहे पर्यटक ब्यास नदी के ठंडे पानी में उफनती लहरों के बीच होने वाली राफ्टिंग जैसी एडवेंचर्स गतिविधि में खुद को शामिल करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे  हिमाचल 
मंडी जिला के झीड़ी में पंजीकृत राफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है। पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पर रूककर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। दूसरे राज्यों से आए पर्यटक रेवा प्रणव, मीनाक्षी, अनुष्का, गौरव दीपाकेला और तुषारकाड बोबले ने बताया कि उनके इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी की मार पड़ रही है। दिल्ली जैसे शहर में तो सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में आकर उन्हें शीतलता का अहसास हो रहा है। राफ्टिंग के अपने अनुभवों को साझा करते हुए इन्होंने बताया कि यह एक साहसिक गतिविधि है। राफ्टिंग के दौरान डर बहुत ज्यादा लगा लेकिन उससे कहीं ज्यादा मजा आया। उफनती नदी के बीच राफ्ट में बैठकर सफर करने का अपना एक अलग  ही अनुभव था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
पूरी सेफ्टी के साथ करवाई जा रही है राफ्टिंग
राफ्टिंग एसोसिएशन झीड़ी के उपाध्यक्ष चंद्रकिरण ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में अभी तक थोड़ी कमी देखने को मिल रही है लेकिन पर्यटक यहां आकर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं और प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी व्यक्ति को ही राफ्ट के संचालन का कार्य सौंपा जाता है। यहां पर दो प्रकार की राइड करवाई जा रही है जिसमें एक 7 किलोमीटर की है तो दूसरी 14 किलोमीटर की। अधिकतर पर्यटक 14 किलोमीटर वाली लंबी राइड का आनंद उठाना पसंद करते हैं।बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट सीजन चला हुआ है। लोग तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। संबंधित पर्यटन स्थलों में जो भी एडवेंचर्स गतिविधियां करवाई जाती हैं, उनमें पर्यटक बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.