अनुराग ठाकुर बोले… चुनावों में जनता विकास को देगी वोट, लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत व ताकत

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)– मुख्यमंत्री सुक्खू के नोट के बलबूते पर कुर्सी हथियाने की साजिश वाले बयान पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत व ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता अपना वोट विकास को देगी और तीसरी बार देश में मोदी की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाएं एक ही आवाज गूंजती है माई चॉइस मोदी।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधानसभा के उपचुनावों के साथ लोकसभा के चुनाव भी जीतेंगे। अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती है और मोदी सरकार ने देश भर में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा पार्टी है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बडा नेता आज जेल में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और आज दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने कहा कि केजरीबाल ने झांसे देकर लोगों के वोट लिए थे और आज दिल्ली में विकास पर ग्रहण लगा हुआ था और केवल भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी से लेकर श*राब तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यमुना का साफ करने के नाम भी आम आदमी ने पैसे खाए है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को न्यायालय में भी बेल नही मिली है और चाहे कविता , केजरीवाल या सिसोदिया हर नेता भ्रष्टाचार में शामिल है।
आम आदमी पार्टी पर भी साधा निशाना 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पीएम से लेकर इलेक्शन कमीशन को कुछ नही मानते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व सहयोगी अराजकता फैलाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कहा कि आज अन्ना हजारे हो या दिल्ली की जनता हो सबको लगता है केजरीबाल झूठा आदमी है। उन्होंने कहा कि अगर नंबर वन भ्रष्टाचार, धोखेबाज का रिकार्ड किसी के नाम है श्रीमान केजरीबाल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.