Hamirpur, 9 January-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर के एकदिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब ईडी की कार्रवाई का विरोध क्यों कर रही हैं और जनता को बताना चाहिए कि किन लोगों को बचाने के लिए यह किया जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक फैल चुका है। मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कई भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे हैं और सैकड़ों करोड़ रुपये की रकम जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।उन्होंने कहा कि राज्यपाल को धमकी जैसी घटनाएं भी कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का उदाहरण हैं। ऐसे अपराधियों और अधिकारियों को बचाने का काम मुख्यमंत्री कर रही हैं, जिन्हें जेल में होना चाहिए।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल पंचायत चुनाव का किया स्वागत, अखिलेश यादव पर भी किया पलटवार
सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पंचायती राज चुनाव के फैसले का स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार को बिना समय गवाए चुनाव करवाने चाहिए।साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया। ठाकुर ने कहा कि जब एसआईआर प्रक्रिया जारी है, तो हर वीएलओ को वोट कटवाने और बनवाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम सही तरीके से कर रहा है और विपक्षी पार्टी के आरोप निराधार हैं।सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए, और स्थानीय स्तर पर भी लोकतंत्र मजबूत किया जाना चाहिए।
