Faridabad, 9 January-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राहुल नरवीर ने प्री-बजट बैठक को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों से बजट पर राय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट आमजन के लिए विशेष होगा।
आज फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक हुई, जबकि इससे पहले गुरुग्राम में भी बैठक आयोजित की गई थी। आने वाले समय में और एक-दो स्थानों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि बजट को और भी लाभकारी बनाया जा सके।उद्योगपतियों ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री और उद्योगपतियों के बीच बजट पर सार्थक चर्चा हुई। उन्हें कई सुझाव दिए गए हैं, जो बजट को आमजन और व्यवसायिक हितों के लिए बेहतर बनाएंगे। उद्योगपतियों ने इसे सरकार का सकारात्मक कदम बताया।
