50 हजार वन मित्रों की हई नियुक्ति..भाऊ गैंग के सदस्यों के एनकाउंटर पर CM ने दी प्रतिक्रिया

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज करनाल में त्रिवेणी लगाकर 75 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।वहीं मीडिया से बातचीत में नायब सैनी ने भाऊ गैंग के तीन सदस्यों के एनकाउंटर पर कहा की जो भी गलत काम करेगा या गुंडा*गर्दी करेगा हरियाणा में उसका कोई स्थान नहीं है।
करनाल में आज एक ही समय में लगाए गए 20 हजार पौधे
प्रदेशवासियों को 75 में वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज दो बड़ी परियोजना की शुरुआत हुई है,एक तो 50 हजार वन मित्र लगाए गए हैं। जो वन मित्र प्रति पौधा लगाएगा उसे 20 रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा। दूसरी बड़ी परियोजना जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था ‘ एक पेड़ मां के नाम’ हरियाणा में आज  इसका शुभारंभ किया है।नायब सैनी ने सभी हरियाणा वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने किसी भी खुशी के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। 2014 से 2024 तक हमारी सरकार ने प्रदेश में 18 करोड़ पौधे लगाने का काम किया है। अबकी बार भी हमने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ों को पूजनीय स्थान दिया गया है, चाहे पीपल हो या वट वृक्ष हो जिसके नीचे भगवान कृष्ण ने गीता का संदेश दिया और भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया। यह हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। पेड़ पौधे हमारी प्रकृति का एक सुंदर रूप है इससे वातावरण भी ठीक रहता है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस गर्मी में हमने देखा कि कई स्थानों में 50 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इससे जो हमारे ग्लेशियर है वह भी पिघल रहे हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं।
दीपेंद्र हुड्डा दें पहले अपने कार्यकाल का जवाब 
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 15 जुलाई से करनाल में जवाब मांगो यात्रा निकालने पर नायब सैनी ने कहा कि पहले उन्हें अपने कार्यकाल का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या-क्या काम किया। नहीं तो मैं दीपेंद्र हुड्डा को पूरी बुकलेट देकर बता दूंगा कि उनके कार्यकाल में क्या-क्या हुआ।उनके समय में हरियाणा विकास से वंचित रहा,हरियाणा को पिछड़े के तौर पर इन्होंने आगे बढ़ने का काम किया। हरियाणा में क्षेत्रवाद के नाम पर भेदभाव होता था। इस यात्रा में बापू बेटा के अलावा कोई ओर दिखाई नहीं देगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.