/ Oct 15, 2026

भाऊ गैंग के सदस्यों के एनकाउंटर को केंद्रीय मंत्री ने ठहराया सही..हरियाणा पुलिस की तारीफ की

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-केंद्रीय शहरी मामले आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल के घरौंडा में जन संवाद कर लोगों की समस्याएं सुनी।वहीं एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत में भाऊ गैंग के तीन सदस्यों के एनकाउंटर को सही करार देते हुए कहा कि वह इसके लिए हरियाणा पुलिस की सराहना करते हैं। उन्होंने एक बड़े रैकेट को तोड़ा है, इस तरह की कार्रवाई आगे भी होनी चाहिए। किसी भी तरह का अपराध हो पुलिस सहन नहीं करेगी।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निपटान के निर्देश दिये। अधिकांश शिकायतें पंचायत एवं विकास विभाग, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, समाज कल्याण आदि विभाग से संबंधित थीं।उन्होंने कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि हर हफ्ते एक हलके का दौरा कर जन समस्याओं का निपटारा किया जाये।उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो महत्त्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। इसी लिये देश के अन्य राज्यों के लोगों की समस्याओं को भी दूर किया जायेगा।मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि वे करनाल लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से रूबरू होकर उनका धन्यवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज घरौंडा में उन्होंने जन संवाद किया और लोगों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि वे अब तक चार विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं और अगले दो या तीन हफ्तों में अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर जन समस्या सुनेंगे ।
इनेलो बसपा समझौते को लेकर कहा ये 
इनेलो बसपा समझौते को लेकर एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के समझौते होते रहते हैं। चुनाव आ रहा है तो सब लोग गिरगिट की तरह रंग बदलेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.