BDPO ने भी दी पुलिस को शिकायत..महिला सरपंच के आरोपों को सिरे से किया ख़ारिज

कुरुक्षेत्र,5 मार्च-हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला सरपंच को रात में बुलाने वाले BDPO को बुधवार को विभाग ने सस्पेंड कर दिया।सरपंच एसोसिएशन ने मंगलवार को आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में CM से मुलाकात की थी।इसके बाद BDPO पर एक्शन हुआ। इस मामले को लेकर BDPO नरेंद्र ढुल ने शाहाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है,जिसमें वे अपनी बात रखेंगे।

महिला सरपंच और BDPO के बीच 3 मार्च को विवाद हुआ था।पेड़ काटने से जुड़े मामले में सरपंच को कार्यालय में बुलाया गया था।सरपंच के पति ने आरोप लगाए के अधिकारी ने पेड़ के केस को रफा-दफा करने के मामले में उनसे 1 लाख रुपए मांगे।वहीं BDPO ने आरोप लगाया था कि सरपंच के पति ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।इस कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

BDPO बोला-सरपंच पति ने दुर्व्यवहार किया

BDPO नरेंद्र कुमार ने बताया कि शाहाबाद की ग्राम पंचायत के खिलाफ बरगद का पेड़ काटने के संबंध में शिकायत CM विंडो पर आई थी।इस शिकायत की जांच के लिए सरपंच को 3 मार्च की दोपहर 2 बजे खंड कार्यालय में बुलाया गया था। महिला सरपंच के साथ उनके पति को जांच में बैठने की अनुमति दी थी,लेकिन जांच शुरू होते सरपंच का पति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।सरपंच का पति उन पर 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगा रहा है। साथ ही उन पर सरपंचों को जानबूझ कर निलंबित करने का आरोप भी लगाया। सरपंच पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपने साथियों को मौके पर बुलाने के लिए फोन भी किया।ये बात सुनकर उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया,जिससे उनकी तबीयत खराब होने पर साथी कर्मी ने उसे CHC शाहाबाद पहुंचाया। उसने भी सरपंच पति के खिलाफ शाहबाद थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की शिकायत दी है।

सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग

मामले में सस्पेंड हुए BDPO नरेंद्र ढुल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मैं सरकार के उनको सस्पेंड करने के निर्णय से काफी हैरान है।कार्रवाई तो महिला सरपंच के खिलाफ होनी चाहिए थी,क्योंकि उनके खिलाफ पेड़ काटने का मामला चला हुआ है,मगर सरकार ने बगैर कोई जांच किए मुझे सस्पेंड कर दिया।वे सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

1 लाख रुपए का कोई रिकॉर्ड है तो पेश करें

ढुल ने कहा कि अगर सरपंच के पास उनके 1 लाख रुपए मांगने के कोई सबूत और रिकॉर्ड है तो पेश करें।मैं पिछले करीब 23 साल से ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहा हूं।मेरे पास अपना घर भी नहीं है।न मेरे पास कोई कार है। सरकार से दरखास्त है कि उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बहाल किया जाए और मामले की जांच करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.