/ Oct 15, 2026

मंत्री की चेतावनी के बाद भी पटवारी कानूनगो की हड़ताल जारी.. बोले किसी कीमत पर मंजूर नही स्टेट कैडर

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों,पटवारियों और कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने के बाद प्रदेशभर में सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है।इस फैसले के खिलाफ पटवारी कानूनगो पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे हैं।इस फैसले से जहां जनता को दिक्कतें पेश आ रही हैं वही कार्य भी प्रभावित हो रहा है।मास कैजुअल लीव पटवारी कानूनगो ने आंदोलन का आगाज किया था.वहीं अब अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सख्त कार्यवाही की चेतावनी के बाद भी पटवारियों का कहना है स्टेट कैडर उन्हें मंजूर नही है.उनकी हड़ताल उस समय तक जारी रहेगी,जब तक यह फैसला वापिस नही लिया जाता।शिमला में भी पटवारियों की इस फैसले के विरोध में हड़ताल जारी है.

संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ महासचिव का कहना ये

संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ के महासचिव चन्दरमोहन ने कहा कि उन्होंने कभी भी स्टेट कैडर के लिए हामी नही भरी है।उन्हें स्टेट कैडर मंजूर नही है।इस फैसले से उनकी पद्दोन्नति पर असर पड़ता है।उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कई मर्तबा वार्ता हो चुकी है और इस बात से सरकार को पहले ही अवगत करवा दिया गया था कि उन्हें स्टेट कैडर मंजूर नही।यहां तक कि बलवान चंद अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई थी।जिसकी सिफारिश आज तक लागू नही की गई है।जबकि उसे लागू करना चाहिए था।उन्होंने कहा कि 16अगस्त2024 सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत करवा दिया गया था कि अगर स्टेट कैडर किया जाता है तो वह हड़ताल पर चले जायेंगे।उन्होंने कहा सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें स्टेट कैडर में नहीं लाया जाएगा जबकि उनके लिए तबादला नीति बनाई जाएगी लेकिन इसके विपरीत यह फैसला सरकार ने लिया जिसका पटवारी कानूनगो पुरजोर विरोध करता है।इस फैसले से उनकी पदोन्नति प्रभावित होती है।सरकार जब तक फैसला वापिस नही लेती हड़ताल जारी रहेगी।

वही पटवारी भानवी का कहना है कि उनकी पद्दोन्नति तो प्रभावित होती है.साथ मे पटवारखाने में मूलभूत सुविधाएं नही है।अभी तक वाईफाई की सुविधा नही दी गयी है।लैपटॉप इतने पुराने है कि कार्य नही करते है।पटवारखाने रिहायश में चल रहे हैं,न बिजली की व्यवस्था ठीकढंग से है न ही शौचालय तक है।केवल बोला ही गया है अभी पटवारियों को कोई भी सुविधा नही दी गयी है।उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक यह फैसला वापस नही होता।

पटवारी कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने का फैसला जनहित में-जगत सिंह नेगी

वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पटवारी कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने का फैसला जनहित में लिया गया है।इस फैसले से इनको कोई परेशानी नही होनी चाहिए।यह फैसला इनकी एसोसिएशन के साथ कई दौर की बैठकों के उपरांत ही लिया गया है।बहुत सारी समस्याएं थी जिसके लिए कमेटी का गठन भी किया।उनके बहुत मुद्दों का हल कर दिया गया है जो अन्य है उन पर भी विचार किया जा रहा है।उनका एक मुद्दा था कि कानूनगो की परिक्षा में एक पेपर लैंड मैन्युअल को लेकर है,रेवेन्यू एक्ट को लेकर है अगर उसमें फैल हो जाते थे तो बाकी पेपर भी देने पड़ते थे लेकिन अब उस पेपर में फैल भी हो जाएं और बाकी में पास हो जाएं तो दोबारा से उन्हें परीक्षा देने की आवश्यकता नही है।कानूनगो पटवारी को फील्ड में कार्य के लिए अब पटवारखनो में वाई-फाई की सुविधा दे दी है यहां तक की खराब कंप्यूटर और लैपटॉप को भी दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं और जिन स्थान पर कंप्यूटर लैपटॉप नहीं है वहां पर खरीदने की प्रक्रिया जारी हो गई है।जो इनकी मांगे हैं उनको मान रहें है बाकी पर भी विचार किया जा रहा है ,बावजूद इसके इनका इस तरह का आंदोलन करना ठीक नही है,जनहित में नही है।अगर यह नियमों के खिलाफ कार्य पर नही आएंगे और जनता को परेशानी होगी तो नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.