सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)- तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का शुभारंभ माता शूलिनी की झांकी के साथ किया गया।मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा किया गया । इस दौरान माता शूलिनी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया.
बता दें की सोलन में सर्वप्रथम शिल्ली रोड स्थित माता शूलिनी की झांकी ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई ।माता शूलिनी के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्तजन सोलन पहुंचे। माता शूलिनी शहर का भ्रमण करने के बाद अपनी बहन दुर्गा के यहां जाकर रुकी है. गंज बाजार स्थित माता दुर्गा का प्राचीन मंदिर है,यहां पर माता शूलिनी तीन दिनों तक निवास करेंगी। 23 जून को राज्य स्तरीय शूलिनी मेल का समापन किया जाएगा। मेले के पहले दिन माता शूलिनी की झांकी के साथ अन्य कंई देवी देवताओं की झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान सोलन शहर में कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया था। शहर के ठोडो मैदान में ठोडा खेल ,वॉलीबॉल व कबड्डी सहित कई प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है।
