मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा जहां इस जीत से उत्साहित नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति में बदलाव कर चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा अब स्टार प्रचारकों को मैदान में उतरने जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ता और नेता सेक्टर-5 स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। भाजपा मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के अनुसार भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। इस माहौल का सीधा असर पंचकूला चुनाव पर पड़ेगा और भाजपा न केवल मेयर पद बल्कि सभी 20 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने “ट्रिपल इंजन सरकार” के जरिए शहर के विकास को और तेज करने की बात दोहराई।
वोट बैंक पर नजर
पंचकूला में पूर्वांचल, उत्तराखंड और हिमाचल के प्रवासी भारी संख्या में रहते है। इस वोट बैंक को भाजपा उन राज्यों के स्टार प्रचारकों के जरिए कैश करेगी। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी खुद चुनावी माहौल में मोर्चा संभाले हुए है। उत्तराखंड के वोटरों को भाजपा कट पक्ष में वोट करने के लिए पहले ही गढ़वाल सभा अपील कर चुकी है। वहीं पूर्वांचल के कई बड़े स्तर प्रचारकों के पंचकूला आने की उम्मीद है। भाजपा को पंचकूला में वैश्य समाज का भी भारी समर्थन मिलने की उम्मीद है। अग्रवाल समाज का पंचकूला में बड़ा वीर बैंक है। पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल के साथ साथ मौजूदा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल भी अग्रवाल समाज से जुड़े है।
