/ Jul 07, 2026

भीमगढ़ खेड़ी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर..खुल्ले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर छात्र-छात्राएं

गुरुग्राम :चन्द्रिका ( TSN)-विश्व के मानचित्र पर साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गुरुग्राम में कोई भी बच्चा निरक्षर न रहे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गवर्नमेंट स्कूलों की स्थापना की थी, लेकिन उनके रखरखब पर कोई ध्यान नही दिया गया. जिसके चलते अधिकांश सरकारी स्कूल खंडहर में तबदील हो गए।  भीमगढ़ खेड़ी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल इसका उदाहरण है.  स्कूल के छात्र-छात्राएं खुल्ले आसमान के नीचे बैठ कर शिक्षा लेने को मजबूर हो रहे है। ऐसा नही है कि खस्ताहाल स्कूल के से शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन अनभिज्ञ हो। भीमगढ़ खेड़ी आरडब्ल्यूए ने कई बार प्रशसन को अवगत करवाया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो सका है।
शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक को बताई समस्या… नहीं हुआ समाधान 
भीमगढ़ खेड़ी आरडब्ल्यूए का कहना है कि स्कूल के प्रिंसिपल से जब स्कूल की खस्ता हालत के बारे में बात की गई तो उन्हें बताया कि इस सम्बंध में वह जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा चुके है। स्कूल की बिल्डिंग पुरानी हो चुकी है और इसे तोड़ कर दोबारा से बनाया जाना है, जिसके लिए एनआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है। वही जब स्कूल में सफाई के बारे में बात की गई तो बताया गया कि सफाई तो रोज होती है, लेकिन कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नही है। नगर निगम की जो गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए भीमगढ़ खेड़ी में आती है वह कूड़ा उठाने से मना कर देती है,जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत भी की गई है ,लेकिन सितिथि वही ढाक के तीन पात वाली है। गौरतलब है कि भीमगढ़ खेड़ी के  एकमात्र स्कूल खस्ताहाल होने के चलते जहा छात्र-छात्राएं खुल्ले आसमान के नीचे बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हो रहे है तो वही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को स्कूल की खस्ता हालत दिखाई नही दे रही। क्या दोनों को किसी बड़े हा*दसे का इंतजार है,जिसके बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशसन की नींद खुलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.