शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने चौपाल निवासी अविनाश चौहान को 6.7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल और बैंक खातों की जांच की। जांच में सामने आया कि अविनाश नियमित रूप से बिहार के कुछ व्यक्तियों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर रहा था, जो इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा थे।मनी ट्रेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के हरदुआ गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों—विशाल यादव (20) और जय प्रकाश (27)—को गिरफ्तार किया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि विशाल यादव के बैंक खातों में पिछले पांच महीनों में करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन हुआ, जिसमें लगभग रोजाना नकदी निकाली जा रही थी। इससे बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क के संचालन की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस साल अब तक शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 111 मामले दर्ज कर 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, विभिन्न राज्यों से जुड़े 30 सप्लायरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.