शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार रोहड़ू, और अमित उर्फ रोहित भापटा (32), निवासी गांव मंधारली, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। दोनों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।जिला शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश इस घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की पूरी सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल किसी भी अन्य व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक या सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियार लहराना और फायरिंग करना पूरी तरह गैरकानूनी है।एएसपी ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
